Jamshedpur News: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर जमशेदपुर में अस्थायी बिजली कनेक्शन की दरें जारी, जानें कितना लगेगा शुल्क

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा 2026 के दौरान पूजा पंडालों और अन्य आयोजनों में बिजली कनेक्शन लेने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने नई दरें जारी की हैं. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी दर चार्ट में पांच दिनों के अस्थायी कनेक्शन का

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: दुर्गा पूजा 2026 को लेकर जमशेदपुर में अस्थायी बिजली कनेक्शन की दरें जारी, जानें कितना लगेगा शुल्क

Jamshedpur News: दुर्गा पूजा 2026 के दौरान पूजा पंडालों और अन्य आयोजनों में बिजली कनेक्शन लेने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने नई दरें जारी की हैं. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जमशेदपुर की ओर से 24 सितंबर 2026 को जारी दर चार्ट में पांच दिनों के अस्थायी कनेक्शन का शुल्क तय किया गया है.

घरेलू कनेक्शन के लिए कितना देना होगा?
घरेलू श्रेणी में एक किलोवाट के अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए 2,587 रुपये देने होंगे. दो किलोवाट का शुल्क 3,999 रुपये और तीन किलोवाट का 5,411 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, चार किलोवाट के लिए 6,823 रुपये और पांच किलोवाट के लिए 8,235 रुपये देने होंगे. इसी तरह छह किलोवाट के कनेक्शन का शुल्क 10,379 रुपये, सात किलोवाट का 11,790 रुपये, आठ किलोवाट का 13,202 रुपये और नौ किलोवाट का 14,614 रुपये है. घरेलू श्रेणी में 10 किलोवाट के अस्थायी कनेक्शन के लिए 16,026 रुपये निर्धारित किए गए हैं.

गैर-घरेलू कनेक्शन की दरें भी तय
गैर-घरेलू श्रेणी में एक किलोवाट के कनेक्शन के लिए 2,643 रुपये देने होंगे. दो किलोवाट का शुल्क 4,336 रुपये और तीन किलोवाट का 6,029 रुपये तय किया गया है. चार किलोवाट के लिए 7,721 रुपये और पांच किलोवाट के लिए 9,414 रुपये देने होंगे. छह किलोवाट के कनेक्शन का शुल्क 11,839 रुपये, सात किलोवाट का 13,532 रुपये, आठ किलोवाट का 15,225 रुपये और नौ किलोवाट का 16,918 रुपये निर्धारित है. वहीं, 10 किलोवाट के गैर-घरेलू कनेक्शन के लिए 18,610 रुपये देने होंगे.

बिना मीटर नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन
बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि बिना मीटर के किसी भी पूजा पंडाल या आयोजन को अस्थायी बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा. बिजली की खपत का सही हिसाब रखने के लिए हर दिन मीटर रीडिंग लेना अनिवार्य होगा. इसके आधार पर देय बिजली शुल्क की गणना की जाएगी. इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत आपूर्ति पदाधिकारियों की होगी.

अग्रिम राशि बिजली बिल में होगी समायोजित
जारी दर चार्ट में आवेदन शुल्क, मीटर शुल्क, सेवा शुल्क और अग्रिम ऊर्जा शुल्क का प्रावधान किया गया है. जमा की गई अग्रिम सुरक्षा राशि को अंतिम मीटर रीडिंग के आधार पर तय बिजली शुल्क में समायोजित किया जाएगा. बिजली निगम ने पूजा समितियों को सलाह दी है कि अस्थायी कनेक्शन लेने से पहले निर्धारित शुल्क और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी प्राप्त कर लें. यह दर चार्ट विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जमशेदपुर की ओर से जारी किया गया है.

TAGS
digitalwithsandip.com