BREAKING: फ्लाइट के अंदर से CJP फाउंडर अभिजीत दिपके समेत तीन हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हुई कार्रवाई

BREAKING: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले शनिवार सुबह IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने Cockroach Janta Party (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों सौरव दास व आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में ले लिया। मुंबई से आई फ्लाइट की लैंडिंग के तुरंत बाद

Facebook
X
WhatsApp
BREAKING: फ्लाइट के अंदर से CJP फाउंडर अभिजीत दिपके समेत तीन हिरासत में, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हुई कार्रवाई

BREAKING: जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले शनिवार सुबह IGI एयरपोर्ट पर दिल्ली पुलिस ने Cockroach Janta Party (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके और उनके दो साथियों सौरव दास व आशुतोष रांका को फ्लाइट के अंदर ही हिरासत में ले लिया। मुंबई से आई फ्लाइट की लैंडिंग के तुरंत बाद महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस टीम विमान में पहुंची। वायरल वीडियो में अभिजीत इसे तानाशाही बताते हुए कहते हैं कि वे गिरफ्तारी से नहीं डरेंगे। वहीं, पुलिसकर्मी कहते सुनाई देते हैं कि यह गिरफ्तारी नहीं है और सहयोग करने को कहते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन बुलाया था। पार्टी ने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और Form-6 से जुड़े बदलावों पर सवाल उठाए थे। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी। CJP ने कार्रवाई को साजिश और आंदोलन की स्वतंत्रता का हनन बताते हुए तीनों की रिहाई की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, अभिजीत को गुरुग्राम के डिटेंशन सेंटर और उनके साथियों को दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रखा गया है।

TAGS
digitalwithsandip.com