Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची मार्केट स्थित पार्किंग में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया. घटना के बाद पार्किंग में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद लोग भी अचानक हुई मारपीट से घबरा गए.
विवाद की वजह स्पष्ट नहीं
बताया जा रहा है कि किसी छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी. इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मारपीट में किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है.


