Adityapur News: आदित्यपुर के श्रीडूंगरी में एक 19 वर्षीय युवक की मौत से इलाके में शोक है. युवक अपने रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार करता था. रात में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राजेश महतो के रूप में हुई है. वह मूल रूप से यशपुर पंचायत क्षेत्र का रहने वाला था.
श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे परिजन
बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार के लोग एक अन्य रिश्तेदार के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. इसी दौरान युवक ने यह कदम उठा लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
घटना की सूचना के बाद समाजसेवियों ने भी दुख जताया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. खबर लिखे जाने तक युवक के आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


