Jamshedpur: प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के द्वारा दोमुहानी, सोनारी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्तिक महीने में पूर्णिमा के दिन स्नान का बहुत महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा सबसे महत्वपूर्ण पूर्णिमा में से एक है। इस दिन दान और सेवा करने से कई गुना लाभ मिलता है। झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की महिलाएं 9 वर्षों से अपना सेवा दे रही हैं। नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।
संघ की अध्यक्ष कविता परमार ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्कुट और पानी की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा फर्स्ट एड की भी व्यवस्था रहती है। शिविर का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह तथा महिला संघ प्रभारी विमल सिंह द्वारा किया गया। प्रातः 4:00 बजे से 9:00 बजे तक सेवा प्रदान किया गया। लगभग 10000 श्रद्धालुओं को चाय और बिस्किट की सेवा दी गई। शिविर को सफल बनाने में अशोक सिंह तथा जेपी सिंह का योगदान रहा। शिविर में सेवा कार्य में क्षत्रिय महिला संघ की महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका आशा सिंह, निशा सिंह,मनोरमा सिंह,प्रीति सिंह, मालती सिंह, मंजू कुमार, पुष्पा सिंह,रीता सिंह, बबीता सिंह, सरोज सिंह मीरा सिंह रानी सिंह पुरंदर सिंह ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले शिविर को सफल बनाया। सेवा करने के लिए महासचिव प्रशांत सिंह भी उपस्थित थे।
*देश दुनिया एवं झारखंड राज्य से जुड़ी खबरों के लिए डाउनलोड करें THE SOCIAL BHARAT APP*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mutebreak.socialbharat&pli=1*
*सोशल भारत के चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें और अपने शहर और देश से जुड़ी खबरों से जुड़े रहे।*
👇👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VaAAjoxFCCoOo2kLBY41