Adityapur News: आदित्यपुर के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, MBBS की सभी 200 सीटें फुल Saraikela News: सरायकेला-खरसावां में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, दुकानदारों को स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करने का निर्देश Jamshedpur Crime News: कदमा में लोडेड देशी कट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आईफोन और दो गोलियां बरामद Adityapur News: आदित्यपुर में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत, छत से महज 6 फीट ऊपर से गुजर रही थी बिजली की लाइन Jamshedpur Breaking: गोलमुरी की केबुल बस्ती में खपरैल मकान में लगी आग, सामान जलकर राख Jamshedpur News: MGM अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से एक और बच्चे की मौत, 7 दिनों से वेंटिलेटर पर था मासूम

Jamshedpur News: ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा‚ स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना में पदस्थापित होमगार्ड चालक जवान जवाहरलाल पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चेकिंग के

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: ड्यूटी के दौरान दर्दनाक हादसा‚ स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना में पदस्थापित होमगार्ड चालक जवान जवाहरलाल पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। जवान कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जानकारी के अनुसार, बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक ने नियंत्रण खो दिया और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवाहरलाल पासवान को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टरों ने रिम्स, रांची रेफर कर दिया। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद सोमवार रात उनकी मौत हो गई।

मंगलवार को जवान का पार्थिव शरीर जमशेदपुर लाया गया। ट्रैफिक कार्यालय परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, जहां ट्रैफिक डीएसपी, होमगार्ड कमांडेंट संतोष कुमार, और ट्रैफिक तथा होमगार्ड विभाग के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।
इस दौरान माहौल गमगीन था, साथी जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

होमगार्ड विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में ₹10,000 अंतिम संस्कार हेतु और ₹2 लाख मुआवजे के रूप में प्रदान किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अन्य जवानों ने मिलकर ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी।
कमांडेंट संतोष कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से हरसंभव सहायता दी जाएगी और परिवार को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

कमांडेंट संतोष कुमार ने कहा, “जवाहरलाल पासवान कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित जवान थे। उनकी कमी विभाग में हमेशा महसूस की जाएगी। विभाग उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा है।”

TAGS
digitalwithsandip.com