Ranchi stunt Video: रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने सबक सिखाने के लिए सार्वजनिक परेड कराई। वायरल वीडियो के बाद यह कार्रवाई हुई।
युवक की पहचान हंटर उर्फ कासिफ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली थी और अब उसे ट्रैफिक नियमों का पालन सिखाने के लिए फ्लाईओवर पर परेड करवाई गई।
अधिकारियों की मौजूदगी में युवक ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से स्टंट न करने की अपील की है।
वीडियो वायरल होने के बाद रांची पुलिस ने फौरन कार्रवाई कर यह संदेश दिया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।
फ्लाईओवर पर बढ़ती भीड़ और सेल्फी ट्रेंड को देखते हुए अब वहां पुलिस बल की संख्या बढ़ाई जाएगी और नियम उल्लंघन पर चालान किया जाएगा।