Wushu Competition: रांची के लॉन बॉल स्टेडियम में आयोजित 21वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर व जूनियर वुशु प्रतियोगिता में जमशेदपुर की दीपिका सोय ने कांस्य पदक जीतकर अपने जिले का नाम रोशन किया। दीपिका राजेंद्र विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा हैं और वर्तमान में डिमना क्लब में कोच विजय सोय के मार्गदर्शन में वुशु का प्रशिक्षण ले रही हैं।
दीपिका के पिता बादल सोय ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह लगातार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जमशेदपुर और पूर्वी सिंहभूम का नाम रोशन कर रही हैं। दीपिका की इस उपलब्धि से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।