Water Distribution: जमशेदपुर के बागबेड़ा में भीषण गर्मी के बीच पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एक पहल की है, जिसमें तीन स्थानों पर निःशुल्क जल आपूर्ति शुरू की गई है। उनके निजी टैंकर से जुस्को का शुद्ध पीने का पानी वितरण किया जा रहा है।
बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित शांति निकेतन स्कूल के बगल में, बागबेड़ा गांधीनगर वॉयरलैस मैदान के समीप एवं बागबेड़ा लकड़िया बागान के समीप कुल तीन स्थानों पर जल आपूर्ति की जा रही है।
इन तीनों स्थानों पर पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से आठ संसदीय संचालन समिति का गठन किया है, जो जल वितरण की देखरेख कर रही है।
पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा है कि पूरे गर्मी तक जरूरतमंद स्थानों पर लगातार निःशुल्क शुद्ध पानी वितरण होता रहेगा। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए बागबेड़ा वासियों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, संचालन समिति की सदस्य नीरज तिवारी, प्रिया कुमारी, मालती देवी, राधा देवी, दिलीप ठाकुर, मंगल, दीपक, अंकित, पूजा, वंदना उपस्थित थे।