Vande matram express: पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का आज ट्रायल रन शुरू हो गया। सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई। इस दौरान स्टेशन पर लोगों की भीड़ दिखी। लोग ट्रेन के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
ट्रेन दिन के 1 बजे रांची पहुंचेगी। पटना से 35 मिनट में वंदे भारत एक्सप्रेस जहानाबाद पहुंची। साढ़े 7 बजे ट्रेन के पहुंचने पर लोगों ने उसका स्वागत किया। 2 मिनट के स्टॉपेज के बाद वंदे भारत रवाना हो गई। ट्रेन गया के बाद झारखंड में प्रवेश कर गई। दोपहर एक बजे रांची के प्लेटफार्म दो पर रुकेगी।
झारखंड समाचार पर नवीनतम अद्यतन झारखंड समाचार पोर्टल, TheSocialBharat.com के माध्यम से प्राप्त करें। झारखंड के विकास पर निरंतर समाचार कवरेज और समय पर अपडेट के साथ सूचित रहें। जमशेदपुर की ताजा खबरों से अपडेट रहें और हमारे प्लेटफॉर्म पर व्यापक समाचार कवरेज तक पहुंचें। जमशेदपुर न्यूज़ अपडेट्स के साथ जुड़े रहें और इस क्षेत्र से नवीनतम अपडेट प्राप्त करने से कभी न चूकें।