Tribal Development: कुचाई में शनिवार को जनजातीय गौरव वर्ष धरती आबा जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदायों का समग्र और सतत विकास करना है।
खरसावां विधायक दशरथ गागराई और जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्जलीप कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 22 स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया और लाभुकों के बीच परिसंपतियों का वितरण किया गया।
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्रों में अंतराल को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।