Tobacco raid Adityapur : आदित्यपुर: सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम-2003 (COTPA) तथा पीईसीए 2019 के तहत आदित्यपुर व गम्हरिया थाना क्षेत्र में जिला स्तर पर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार के निर्देशानुसार संचालित हुआ।इस छापेमारी में जिला छापामारी दल की एफएसओ अदिति सिंह और जिला परामर्शी अशोक यादव की अहम भूमिका रही। अभियान के तहत कुल 17 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 4 दुकानों को कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
इन दुकानों से कुल 600 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।जांच के दौरान अशोक यादव ने सभी दुकानदारों को झारखंड संशोधन अधिनियम 2021 के तहत तंबाकू उत्पादों की बिक्री व प्रचार से संबंधित नवीनतम नियमों की जानकारी भी दी।इस कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान को नियंत्रित करना, किशोरों को तंबाकू उत्पादों से दूर रखना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। जिला स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।