Seraikela Crime:सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के संदेह में हुई एक महिला की निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका मोंगरो मुंडा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मृतका की देवरानी डोली मुंडा, ससुर सोयना मुंडा, फुफेरा देवर सुखलाल मुंडा, और तीन पेशेवर अपराधी साहेब हेम्ब्रम, रायमर मुंडा और गुरुदेव मुंडा शामिल हैं।एसपी ने बताया कि डोली मुंडा और सोयना मुंडा को मोंगरो मुंडा पर डायन बिसाही का शक था। इसके बाद उन्होंने सुखलाल मुंडा से संपर्क कर हत्या की साजिश रची। सुखलाल ने तीन अन्य अपराधियों के साथ दो लाख रुपये में सौदा तय किया। महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, मोबाइल और 1.25 लाख रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
Tribal welfare Review:उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को निर्देश
Tribal welfare Review: जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आईटीडीए, कल्याण विभाग एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित...