Seraikela News: सरायकेला में सोनालिका शोरूम में चोरी की कोशिश, छत का शेड तोड़कर घुसे चोर

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक के पास स्थित प्रसाद मोटर्स के सोनालिका शोरूम में चोरों ने बड़ी चोरी की कोशिश की. चोर छत की टिन शेड तोड़कर अंदर घुसे और कार्यालय में रखी अलमारी व लॉकर खंगालने लगे. हालांकि, शोरूम से एक दिन पहले ही नगदी हटा

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela News: सरायकेला में सोनालिका शोरूम में चोरी की कोशिश, छत का शेड तोड़कर घुसे चोर

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा चौक के पास स्थित प्रसाद मोटर्स के सोनालिका शोरूम में चोरों ने बड़ी चोरी की कोशिश की. चोर छत की टिन शेड तोड़कर अंदर घुसे और कार्यालय में रखी अलमारी व लॉकर खंगालने लगे. हालांकि, शोरूम से एक दिन पहले ही नगदी हटा दी गई थी. इस वजह से चोरों के हाथ बड़ी रकम नहीं लगी.

ट्रैक्टर पर चढ़कर छत तक पहुंचे चोर
घटना सरायकेला थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, चोर शोरूम के पीछे की तरफ से ट्रैक्टर पर चढ़कर छत तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने टिन शेड काटा और फॉल सीलिंग के सहारे कार्यालय कक्ष में दाखिल हो गए. अंदर पहुंचने के बाद चोर संचालक के केबिन में गए. वहां अलमारी और लॉकर तोड़कर नगदी तलाशने की कोशिश की गई. चोरों ने कार्यालय में रखे दस्तावेज भी खंगाले.

एक दिन पहले हटाई गई थी नगदी
शोरूम संचालक शैलेश प्रसाद ने बताया कि एक दिन पहले ही नगदी को शोरूम से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया था. इसी वजह से बड़ी चोरी होने से बच गई. सुबह कर्मचारी जब शोरूम खोलने पहुंचे, तो छत और फॉल सीलिंग टूटी हुई मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

अंदर की जानकारी होने का शक
शोरूम मैनेजर कौशल झा के अनुसार, चोर सीधे कार्यालय कक्ष में पहुंचे. इससे आशंका जताई जा रही है कि उन्हें शोरूम के अंदर की बनावट की जानकारी थी. मैनेजर ने घटना में किसी जानकार व्यक्ति की भूमिका होने की आशंका भी जताई है. हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. उन्होंने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है.

TAGS
digitalwithsandip.com