Jamshedpur News: नवरात्र में भी वेतन का इंतजार, जमशेदपुर के ATC Majestic में कर्मचारियों ने गेट बंद कर जताया विरोध

Jamshedpur News: नवरात्र के त्योहार में भी वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मोहर्दा स्थित ATC Majestic में विरोध जताया. कर्मचारियों ने सोसाइटी का गेट बंद कर अपनी नाराजगी जाहिर की. जानकारी के मुताबिक, करीब 33 कर्मचारियों का लगभग 3 लाख रुपये वेतन बकाया है. त्योहार के समय पैसे

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: नवरात्र में भी वेतन का इंतजार, जमशेदपुर के ATC Majestic में कर्मचारियों ने गेट बंद कर जताया विरोध

Jamshedpur News: नवरात्र के त्योहार में भी वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने मोहर्दा स्थित ATC Majestic में विरोध जताया. कर्मचारियों ने सोसाइटी का गेट बंद कर अपनी नाराजगी जाहिर की. जानकारी के मुताबिक, करीब 33 कर्मचारियों का लगभग 3 लाख रुपये वेतन बकाया है. त्योहार के समय पैसे नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


करीब 33 कर्मचारियों का वेतन बकाया
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण त्योहार की तैयारियों पर असर पड़ रहा है. इसी नाराजगी में उन्होंने गेट बंद कर विरोध किया. वहीं, मैनेजमेंट से जुड़े विकास मीडिया के सामने चेहरा छिपाते नजर आए.


फिर मिला भुगतान का आश्वासन
मामले में कर्मचारियों को एक बार फिर भरोसा दिलाया गया है कि उनके बकाया वेतन का भुगतान आज या कल तक कर दिया जाएगा. अब कर्मचारियों को अपने पैसे मिलने का इंतजार है. सवाल यह है कि क्या इस बार तय समय पर भुगतान होगा या उन्हें फिर आश्वासन से ही संतोष करना पड़ेगा.

TAGS
digitalwithsandip.com