Security guard abuse case : कटिहार सदर अस्पताल में तैनात महिला सुरक्षा गार्ड ने अस्पताल के सिक्योरिटी इंचार्ज एन. के. सिंह पर शारीरिक और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार, वह समंता सिक्योरिटी एजेंसी के तहत अस्पताल में बहाल है और इंचार्ज एन. के. सिंह उस पर नौकरी पर बने रहने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हैं। महिला गार्ड ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ इसी तरह की हरकतें हुईं, जिसके कारण कई महिला गार्ड नौकरी छोड़ चुकी हैं।
एक अन्य महिला गार्ड ने भी इंचार्ज पर नौकरी में बने रहने के एवज में पैसे की मांग करने का आरोप लगाया है।हालांकि, एन. के. सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके खिलाफ एक साजिश है।कटिहार पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह मामला न केवल अस्पताल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जिस एजेंसी पर अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही संस्था अपने कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा देने में असफल रही है।