Sakchi Gurudwara election : जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा प्रधान पद का चुनाव रविवार को भारी गहमा-गहमी और उत्साह के बीच संपन्न हुआ, जिसमें हरविंदर सिंह मंटू ने रिकॉर्ड 823 वोट पाकर बड़ी जीत हासिल की। इस चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से सिख समाज में विशेष सरगर्मी बनी हुई थी।इस पद के लिए कुल तीन उम्मीदवार मैदान में थे – हरविंदर सिंह मंटू, परमजीत सिंह और जसवीर सिंह गांधी। कुल 905 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
परिणामस्वरूप, जसवीर सिंह गांधी को 51 वोट और परमजीत सिंह को मात्र 31 वोट प्राप्त हुए, जबकि हरविंदर सिंह मंटू ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की।जीत के बाद हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।इस चुनाव के शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन और आयोजन समिति को भी धन्यवाद दिया गया। यह चुनाव जमशेदपुर के सिख समाज में नई ऊर्जा और नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।