Ranchi women Safety/रांची: महिला सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस का सख्त कदम, हर ऑटो-रिक्शा पर नजररांची: महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
अब शाम 7 से रात 11 बजे तक बाइक पेट्रोलिंग टीमें शहर की सड़कों पर नजर रखेंगी।बढ़ती घटनाओं पर कड़ा रुख:हाल ही में एक महिला के साथ ऑटो चालकों द्वारा दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
अब हर ऑटो और कैब में अकेली महिला पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
ड्राइवरों के लिए नए नियम:
ऑटो चालक को खाकी और ई-रिक्शा चालक को नीली वर्दी पहननी होगी।
वर्दी पर नाम की प्लेट अनिवार्य होगी।
सभी वाहनों में पुलिस हेल्पलाइन नंबर अंकित किया जाएगा।
मासिक काउंसलिंग सेशन अनिवार्य किया गया है।
सख्ती के बाद सुरक्षा की उम्मीद:
यह व्यवस्था लागू करने के बाद अब देखने वाली बात होगी कि क्या इससे महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आती है।