Ramnavmi 2025: रामनवमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी।
रामनवमी की पूजा का शुभ समय और मुहूर्त:
साल 2025 में राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इस शुभ समय में भगवान श्रीराम की पूजा की जा सकती है।
रामनवमी का महत्व:
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार रामनवमी के दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, जो विष्णु के सातवें अवतार थे। भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए राम नवमी पूजा तथा अनुष्ठान के लिए दोपहर का समय सबसे शुभ माना जाता है। रामनवमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रामनवमी का त्योहार भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को याद दिलाता है।