Palamu women Safety/पलामू : झारखंड के पलामू रेंज में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और हिंसा की घटनाओं को देखते हुए एक अहम कदम उठाया गया है। रेंज के डीआईजी नौशाद आलम ने पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी करते हुए प्रत्येक जिले में महिला सुरक्षा कोषांग (सेल) गठित करने का आदेश दिया है।
यह विशेष कोषांग महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में महिला विरोधी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है।
🔹 महिला कोषांग की संरचना और कार्ययह कोषांग जिला मुख्यालय और महिला थाना स्तर पर गठित किया जाएगा।इसमें पुलिस अधिकारियों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, महिला विशेषज्ञ व प्रतिनिधि शामिल होंगे।कोषांग की हर महीने दो बार बैठक होगी और उसकी रिपोर्ट सीआईडी को भेजी जाएगी।घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन शोषण, डायन प्रथा, वृद्ध महिलाओं पर अत्याचार, और बालिका तस्करी जैसे मामलों में यह सेल समन्वित कार्य करेगा।
🔹 स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष पेट्रोलिंगडीआईजी ने स्कूल, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि:नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों,अश्लील टिप्पणी करने वालों,मौखिक छेड़खानी करने वालों,और भय फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी जिलों में कानून व्यवस्था को और सख्त बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।