New DC: उनके आगमन पर जिले के वरीय प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।पदभार ग्रहण के बाद कर्ण सत्यार्थी ने जिले के अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि जिले में जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी।नए उपायुक्त के स्वागत को लेकर जिले में सकारात्मक माहौल देखने को मिला। कई सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी उनके कार्यकाल के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
कर्ण सत्यार्थी के अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए जिले में बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की उम्मीदें भी जताई जा रही हैं।पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में स्वागत के दौरान पूरे प्रशासनिक महकमे में उत्साह का वातावरण रहा। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि वे जिले की विकास यात्रा में किस तरह योगदान देंगे।