Moharram Tiruldih 2025 : तिरुलडीह (सरायकेला-खरसावां) : आगामी मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर मंगलवार को तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी कुकुर राज्यश्री ललिता बखला एवं थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से की।बैठक में कुकड़ू अंचल अधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य ताजिया जुलूस के मार्ग का निर्धारण, विधि व्यवस्था बनाए रखना, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं सभी जरूरी प्रशासनिक तैयारियों को समय पर सुनिश्चित करना था।बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि इस वर्ष भी मोहर्रम का पर्व पूर्व वर्षों की तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिया कि जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाए एवं आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। आम नागरिकों से भी सहयोग, सजगता एवं अनुशासन बनाए रखने की अपील की गई।
Giridih truck accident : गिरिडीह में पुल से नदी में गिरा टेलर, चालक सुरक्षित
Giridih truck accident : गिरिडीह। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी के पुल पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा...