Mock Parliament 2025 : लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और विद्यार्थियों को संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, आदित्यपुर में एक दिवसीय मॉक पार्लियामेंट (Mock Parliament) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री, भारत सरकार सुश्री अन्नपूर्णा देवी, जमशेदपुर की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, कुलपति, और डीन प्रशासन सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत पौधारोपण द्वारा किया गया।बी.एड. के छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें वैशाली, अर्पिता, और बंदना जैसी छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका में विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यवाही की शुरुआत की, और मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने लोकतंत्र में युवा भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए मॉक पार्लियामेंट की 50वीं वर्षगांठ पर विचार साझा किए।
इस आयोजन में रूरल पार्टी और ऑपोज़िशन पार्टी के बीच सवाल-जवाब के सत्र ने माहौल को जीवंत बना दिया। छात्रों ने गंभीर विषयों पर बहस की और संवाद के ज़रिए लोकतंत्र की मूल आत्मा को महसूस किया।अंत में विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया।