Mango Festival: पूर्वी सिंहभूम जिले में पहली बार मैंगो फेस्ट 2025 का आयोजन जमशेदपुर में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जिले के किसानों की आम की खेती को उच्च स्तर तक पहुंचाना और देश के विभिन्न हिस्सों तथा विदेशों तक पहुंचाना है।
जिले भर के किसानों ने इस मैंगो फेस्ट में भाग लिया और अपने फसलों की प्रदर्शनी लगाई। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और किसानों के फसलों की गुणवत्ता की जानकारी हासिल की।
इस मैंगो फेस्ट में आम्रपाली, लंगड़ा, हिमसागर, फजली, दशहरी जैसे विभिन्न ब्रीड के आम शामिल थे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को अपने फसलों के लिए एक बड़ा बाजार प्रदान करना और उनकी आम की फसलों को दूसरे राज्यों और विदेशों तक पहुंचाना है।