JMPPA 2025:आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में झारखंड मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर एसोसिएशन (JMPPA) ने अपनी 5वीं स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जहां संस्था के अध्यक्ष एन.के. सिंह और उपाध्यक्ष सुखदेव महतो ने JMPPA की 5 वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और झारखंड फिल्म उद्योग में संस्था की भूमिका पर प्रकाश डाला।

समारोह के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों से आए फिल्म निर्माता और निर्देशक जैसे राजीव सिंहा, विभाष खालखो, बिनोद महाली और बिनोद कुमार को ‘JMPPA सीने सम्मान 2025’ से नवाजा गया। साथ ही, झारखंड फिल्म नीति में सदस्य के रूप में चयनित हुए कुमार विवेक और राजू मित्रा को पुष्पगुच्छ और शॉल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लगातार लघु और डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में योगदान दे रहे वीपीआरए एंटरटेनमेंट के विकास कुमार, प्रकाश और कुणाल को ‘JMPPA इमर्जिंग फिल्म प्रोड्यूसर 2025 अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।अंत में संस्था से जुड़े सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री संजय सतपथी की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में उदय साहू, हेमा साहू, निखिल सारदा, माधव साहू, उदय सिंह, तारकेश्वर राव, सौरभ सुमन झा, गंगा रानी थापा और सुरेंद्र टुडू जैसे कई प्रतिष्ठित कलाकार और फिल्म निर्माता भी उपस्थित रहे।