JMM Leaders/ रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने 13वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद पार्टी की नई केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। इस बार की कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जिम्मेदारियां दी गई हैं, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन को संस्थापक संरक्षक के रूप में सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेष रूप से कल्पना सोरेन को कार्यकारी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है, जिसे पार्टी में उनके सक्रिय योगदान की मान्यता माना जा रहा है। पार्टी की इस नई समिति में संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तय करने और जनसरोकार के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने के लिए कई अनुभवी व युवा नेताओं को स्थान मिला है।
झामुमो की इस नई समिति को देखते हुए यह स्पष्ट है कि पार्टी भविष्य की राजनीति में संतुलित नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह टीम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर झामुमो को और सशक्त बनाने का कार्य करेगी।