Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Wildlife Trafficking Bust: साकची गोलंबर के पास ऑपरेशन‚ 56 तोते और 20 चिड़ियां जब्त

Wildlife Trafficking Bust: जमशेदपुर वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने साकची क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए वन्यजीव अवशेष और जीवित पक्षियों को बरामद किया है। इस

Facebook
X
WhatsApp
Wildlife Trafficking Bust: साकची गोलंबर के पास ऑपरेशन‚ 56 तोते और 20 चिड़ियां जब्त

Wildlife Trafficking Bust: जमशेदपुर वन विभाग को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वन विभाग की टीम ने साकची क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए वन्यजीव अवशेष और जीवित पक्षियों को बरामद किया है। इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि शहर में वन्यजीव तस्करों का एक गिरोह सक्रिय है। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने साकची के कासीडीह इलाके में छापेमारी कर कटे हुए हिरण का सींग और मोर के पंख बरामद किए। यह सभी सामग्री वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अवैध मानी जाती है।

इसके बाद वन विभाग की टीम ने साकची गोलंबर के समीप एक संदिग्ध वैन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वैन से 56 तोते और 20 अन्य चिड़ियों को बरामद किया गया, जिन्हें अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। सभी पक्षियों को सुरक्षित रूप से विभाग के संरक्षण में लिया गया है।

इस पूरे मामले में वन विभाग ने कुल तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध वन्यजीव व्यापार में संलिप्त थे। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

डीएफओ सब्बा आलम अंसारी ने कहा कि वन विभाग वन्यजीवों की तस्करी के खिलाफ पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं भी वन्यजीव तस्करी से जुड़ी जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

TAGS
digitalwithsandip.com