Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम जोटा टिपंगटांड के जंगल में छापेमारी कर शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान शराब बनाने के लिए तैयार करीब 300 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तन और अन्य सामग्रियों को भी नष्ट किया.
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
राजनगर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.


