Seraikela News: कपाली के ताजनगर में 22 वर्षीय युवक की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में गुरुवार देर रात एक युवक की मौत हो गई. 22 वर्षीय मोहम्मद शादाब का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब, पिता लाल मोहम्मद के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela News: कपाली के ताजनगर में 22 वर्षीय युवक की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के ताजनगर में गुरुवार देर रात एक युवक की मौत हो गई. 22 वर्षीय मोहम्मद शादाब का शव घर में फंदे से लटका मिला. मृतक की पहचान मोहम्मद शादाब, पिता लाल मोहम्मद के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई.


पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आई सामने
मिली जानकारी के अनुसार, शादाब और उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. गुरुवार रात वह घर में फंदे से लटका मिला. हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलने पर कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com