Jamshedpur Breaking: कदमा टोल ब्रिज के पास 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम एक 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले किशोर को स्थानीय लोगों ने तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Breaking: कदमा टोल ब्रिज के पास 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में टोल ब्रिज के पास सोमवार शाम एक 12 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले किशोर को स्थानीय लोगों ने तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान कदमा के रामजनम नगर निवासी सन्नी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सड़क किनारे खून से लथपथ मिला किशोर

स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि सोमवार शाम वह टोल ब्रिज के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े एक किशोर पर पड़ी.

पास जाकर देखने पर किशोर के शरीर पर चाकू से वार किए जाने के कई निशान दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक उसकी जान नहीं बचा सके.

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद कदमा थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है.

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किशोर पर हमला किसने किया और वारदात किन परिस्थितियों में हुई.

आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी और हत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

TAGS
digitalwithsandip.com