Jamshedpur News: बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर 5 लाख की चोरी, DVR भी ले गए चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए. चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दो किलो से अधिक चांदी के जेवर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. दुकान में

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: बागबेड़ा में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर 5 लाख की चोरी, DVR भी ले गए चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग चौक स्थित श्री दुर्गा ज्वेलर्स में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के आभूषण चुरा लिए. चोर दुकान की पिछली दीवार तोड़कर अंदर घुसे और दो किलो से अधिक चांदी के जेवर समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR भी चोरी कर लिया गया.

सोमवार सुबह खुला चोरी का मामला

दुकान मालिक रुद्रदेव कुमार वर्मा के अनुसार, उन्होंने रविवार दोपहर दुकान बंद की थी. सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का सामान बिखरा मिला. दुकान की पिछली दीवार भी टूटी हुई थी.

जांच के दौरान पता चला कि चोर दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए थे. दुकानदार के मुताबिक, चोरी गए आभूषण और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये है.

CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए चोर

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR भी अपने साथ ले गए. इससे घटना की रिकॉर्डिंग हासिल करने में पुलिस को परेशानी हो सकती है.

घटना की सूचना मिलने पर बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस चोरों की पहचान करने में जुटी है.

चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी

शहर में लगातार हो रही चोरी और डकैती की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि अपराध की बड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से असुरक्षा की भावना बढ़ रही है.

व्यापारियों ने केनरा बैंक के लॉकर से करोड़ों रुपये के आभूषण और नकदी की लूट का मामला भी उठाया. उनके अनुसार, इस घटना को 22 दिन से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है. ज्वेलरी दुकान में हुई ताजा चोरी के बाद पुलिस की गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस जांच में जुटी

बागबेड़ा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

TAGS
digitalwithsandip.com