Ranchi News: रांची में नए पते पर शिफ्ट होगा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का दफ्तर, टेंडर जारी

Ranchi News: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का कार्यालय अब नए पते पर शिफ्ट होने जा रहा है. फिलहाल इसका दफ्तर धुर्वा स्थित HEC कॉम्प्लेक्स में है. इसे कांके रोड स्थित उत्पाद भवन की तीसरी मंजिल पर ले जाने की तैयारी है. इस काम के लिए पर्षद ने टेंडर जारी

Facebook
X
WhatsApp
Ranchi News: रांची में नए पते पर शिफ्ट होगा प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का दफ्तर, टेंडर जारी

Ranchi News: झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद का कार्यालय अब नए पते पर शिफ्ट होने जा रहा है. फिलहाल इसका दफ्तर धुर्वा स्थित HEC कॉम्प्लेक्स में है. इसे कांके रोड स्थित उत्पाद भवन की तीसरी मंजिल पर ले जाने की तैयारी है. इस काम के लिए पर्षद ने टेंडर जारी किया है. इसके जरिए पैकर्स एंड मूवर्स और अनुभवी स्थानीय ठेकेदारों से आवेदन मांगे गए हैं.

धुर्वा से कांके रोड जाएगा कार्यालय
वर्तमान में पर्षद का कार्यालय धुर्वा के HEC कॉम्प्लेक्स की टीए डिविजन बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर से चलता है. अब इसे कांके रोड स्थित उत्पाद भवन की तीसरी मंजिल पर शिफ्ट किया जाएगा. यह भवन नई पुलिस लाइन के पास और मुख्यमंत्री आवास के सामने स्थित है.

फाइलों से लेकर कंप्यूटर तक होंगे शिफ्ट
कार्यालय शिफ्ट करने के दौरान सिर्फ फाइलें ही नहीं, बल्कि दफ्तर का पूरा सामान नई जगह पहुंचाया जाएगा. इसमें कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, टेबल, कुर्सियां, अलमारी, चेस्ट, फाइल रैक और जरूरी केस से जुड़ी फाइलें शामिल हैं.

पैकिंग से लेकर इंस्टॉलेशन तक की जिम्मेदारी
पर्षद ने सामान को सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने के लिए सिंगल बिड सिस्टम के तहत निविदाएं आमंत्रित की हैं. चुने गए ठेकेदार को सामान की पैकिंग, लोडिंग, अनलोडिंग और अनपैकिंग का काम करना होगा. इसके अलावा मॉड्यूलर क्यूबिकल फर्नीचर को खोलकर नई जगह पर दोबारा लगाने और जरूरी इंस्टॉलेशन की जिम्मेदारी भी उसी की होगी. इस पूरी प्रक्रिया में कार्यालय के सामान और जरूरी दस्तावेजों को सुरक्षित तरीके से नए परिसर तक पहुंचाना अहम होगा.

TAGS
digitalwithsandip.com