Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Ramaghar Nurse Death: क्लीनिक में काम करने वाली नर्स ने लगाई फांसी‚ कारण अब भी रहस्य

Ramaghar Nurse Death: रामगढ़ में डॉक्टर बरेलीया के क्लीनिक में कार्यरत नर्स लवली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साहू कॉलोनी स्थित राम लीलौनी साहू के मकान में रह रही लवली कुमारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, हालांकि इस पूरे मामले

Facebook
X
WhatsApp
Ramaghar Nurse Death: क्लीनिक में काम करने वाली नर्स ने लगाई फांसी‚ कारण अब भी रहस्य

Ramaghar Nurse Death: रामगढ़ में डॉक्टर बरेलीया के क्लीनिक में कार्यरत नर्स लवली कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। साहू कॉलोनी स्थित राम लीलौनी साहू के मकान में रह रही लवली कुमारी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और मौत का कारण अब तक रहस्य बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को लवली कुमारी अपने क्लीनिक में एक अन्य नर्स सहेली के साथ रील बनाते हुए भी देखी गई थी। उसी दिन रात करीब 9 बजे क्लीनिक बंद होने के बाद वह अपने साहू कॉलोनी स्थित कमरे में चली गई। 12 दिसंबर की सुबह करीब 7:15 बजे डॉक्टर को सूचना मिली कि वह अपने कमरे में जमीन पर गिरी पाई गई है।

डॉक्टर राहुल बरेलीया ने बताया कि लवली कुमारी ने मेडिकेटेड बैंडेज के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इसके बाद उन्होंने रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

रामगढ़ पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके पहुंचने पर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, लेकिन इसके बाद मामला और गंभीर हो गया।

न्याय की मांग को लेकर परिजन और उनके समर्थक लवली कुमारी का शव रामगढ़ सुभाष चौक पर रखकर घंटों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है।

डॉक्टर राहुल बरेलीया ने कहा कि लवली कुमारी उनके नर्सिंग होम की सबसे स्मार्ट और मेहनती नर्सों में से एक थी। उन्होंने बताया कि लवली कुमारी ने ढाई लाख रुपये एडवांस के तौर पर लिए थे, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। वहीं पूरे मामले पर रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी ने कहा कि शव रखकर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर परिजनों की मांगों पर प्रशासन स्तर पर मंथन किया जा रहा है और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

TAGS
digitalwithsandip.com