Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें चंदवारा के उरवां स्थित फार्म हाउस से बीती देर रात पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया

Facebook
X
WhatsApp
Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें चंदवारा के उरवां स्थित फार्म हाउस से बीती देर रात पकड़ा. गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया.

ऑनलाइन शिकायत के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
इस मामले में पीड़िता ने ऑनलाइन जीरो एफआईआर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की प्रक्रिया के तहत पीड़िता का बयान बाल कल्याण समिति (CWC) में भी दर्ज कराया गया.

मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेशी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने डॉ. अनिल कुमार से पूछताछ की. इसके बाद सदर अस्पताल में उनकी मेडिकल जांच कराई गई. मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद मीडियाकर्मियों ने डॉ. अनिल कुमार से मामले को लेकर सवाल किए. हालांकि, वह कोई जवाब देने से बचते नजर आए.

TAGS
digitalwithsandip.com