Jharkhand News: चाकुलिया में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जामडोल गांव के पास चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क किनारे की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand News: चाकुलिया में पेड़ से झूलता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

Jharkhand: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना जामडोल गांव के पास चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क किनारे की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक पेड़ से व्यक्ति का शव लटकता देखा. इसके बाद उन्होंने चाकुलिया पुलिस को इसकी जानकारी दी.

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी.

आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य वजह है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com