Jamshedpur News: गाड़ाबासा में मेंस पार्लर के खिलाफ महिलाओं का हंगामा‚ गलत काम का आरोप

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा इलाके में मंगलवार को एक बार फिर स्थानीय महिलाओं ने एक मेंस ब्यूटी पार्लर के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पार्लर के आड़ में यहां गलत काम किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा पर असर

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: गाड़ाबासा में मेंस पार्लर के खिलाफ महिलाओं का हंगामा‚ गलत काम का आरोप

Jamshedpur News: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाड़ाबासा इलाके में मंगलवार को एक बार फिर स्थानीय महिलाओं ने एक मेंस ब्यूटी पार्लर के खिलाफ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि पार्लर के आड़ में यहां गलत काम किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सामाजिक मर्यादा पर असर पड़ रहा है।

स्थानीय महिलाओं ने मौके पर हंगामा किया और पार्लर बंद करने की मांग की। सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पार्लर को फिर से बंद करवा दिया।

महिलाओं ने पार्लर संचालक के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब इस पार्लर को लेकर विवाद हुआ हो — इससे पहले भी महिलाओं ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद पार्लर बंद कर दिया गया था।

स्थानीय महिलाओं ने बताया कि जब पार्लर संचालक ने कुछ समय बाद इसे दोबारा खोला, तो उन्होंने फिर से विरोध जताया। महिलाओं का कहना है कि मेंस पार्लर के बहाने इलाके में अशोभनीय गतिविधियाँ चल रही हैं और इसका असर महिलाओं व युवतियों पर पड़ रहा है।

पुलिस ने फिलहाल पार्लर को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोग भी मांग कर रहे हैं कि पार्लर संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

TAGS
digitalwithsandip.com