Dowry Death Bokaro: दहेज की क्रूरता‚ गर्भवती महिला की जिंदा जलाकर हत्या का आरोप

Dowry Death Bokaro: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक बार फिर एक गर्भवती महिला की जान ले ली। ससुराल पक्ष पर महिला को जिंदा जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस अमानवीय घटना के बाद इलाके में सनसनी

Facebook
X
WhatsApp
Dowry Death Bokaro: दहेज की क्रूरता‚ गर्भवती महिला की जिंदा जलाकर हत्या का आरोप

Dowry Death Bokaro: बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक बार फिर एक गर्भवती महिला की जान ले ली। ससुराल पक्ष पर महिला को जिंदा जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस अमानवीय घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका नीतू कुमारी (29) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अंगवाली गांव निवासी विनोद रविदास के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति समेत ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर नीतू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। हालात बिगड़ने पर कई बार सामाजिक स्तर पर समझौते की कोशिश भी की गई, लेकिन इसके बावजूद नीतू की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि 18 दिसंबर को नीतू कुमारी जब रसोई में खाना बना रही थी, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने पीछे से उस पर आग लगा दी। इस घटना में नीतू 85 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर अवस्था में उसे तत्काल बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया।

बीजीएच बोकारो में इलाज के दौरान नीतू कुमारी की हालत लगातार नाजुक बनी रही। तमाम प्रयासों के बावजूद बीते 1 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि नीतू गर्भवती थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है।

मायके वालों ने नीतू के पति विनोद रविदास, सास तेतरी देवी और मामा साडम निवासी कारू रविदास पर मिलकर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह पूरी घटना दहेज की मांग से जुड़ी है और सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पेटरवार थाना की पुलिस ने मृतका के पति विनोद रविदास को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com