Dhanbad Train Cancelled: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण धनबाद मंडल के तेतुलमारी-धनबाद-डोकरा हॉल्ट-प्रधानखंता-छोटा अंबोना रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इसके तहत चार पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि तीन ट्रेनें बदले हुए समय पर चलेंगी. इसके अलावा पांच ट्रेनों का आंशिक समापन या आंशिक प्रारंभ किया जाएगा. रेलवे ने यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है.
11 अक्टूबर को ये चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 11 अक्टूबर को चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन नहीं होगा. इनमें ट्रेन संख्या 53323 सिंदरी-धनबाद पैसेंजर, 53334 धनबाद-सिंदरी पैसेंजर, 53327 सिंदरी-गोमो पैसेंजर और 53328 गोमो-सिंदरी पैसेंजर शामिल हैं.
तीन ट्रेनें बदले हुए समय पर चलेंगी
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 18403 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस 10 अक्टूबर यानी शनिवार को भुवनेश्वर से 180 मिनट की देरी से रवाना होगी. वहीं, ट्रेन संख्या 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को धनबाद से 120 मिनट की देरी से चलेगी. ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस भी 11 अक्टूबर को आसनसोल से 120 मिनट देर से रवाना होगी.
पाथरडीह और बोकारो स्टील सिटी तक सीमित रहेंगी ट्रेनें
परिचालन में आंशिक बदलाव के तहत ट्रेन संख्या 68087 विष्णुपुर-धनबाद पैसेंजर का 11 अक्टूबर को पाथरडीह स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. इसके जवाब में ट्रेन संख्या 68088 धनबाद-बांकुड़ा मेमू पैसेंजर पाथरडीह से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 18019 झाड़ग्राम-धनबाद मेमू एक्सप्रेस का 11 अक्टूबर को बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर आंशिक समापन होगा. वहीं, ट्रेन संख्या 18020 धनबाद-झाड़ग्राम मेमू एक्सप्रेस बोकारो स्टील सिटी से आंशिक रूप से प्रारंभ होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन के समय और परिचालन की स्थिति की पुष्टि कर लें.


