BREAKING: रांची में चेन स्नैचर्स से पुलिस की मुठभेड़, गिरोह का मुख्य आरोपी घायल, दो गिरफ्तार

BREAKING: रांची में चेन छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार दोपहर ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव के पास पुलिस और चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान गिरोह का मुख्य सदस्य रंगीला पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल

Facebook
X
WhatsApp

BREAKING: रांची में चेन छिनतई की घटनाओं को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार दोपहर ओरमांझी थाना क्षेत्र के चुट्टू गांव के पास पुलिस और चेन स्नैचिंग गिरोह के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान गिरोह का मुख्य सदस्य रंगीला पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया. उसके पैर में गोली लगी है. वहीं, भागने की कोशिश कर रहे उसके दो साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया.


चुट्टू गांव के पास पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के अनुसार, रांची के लालपुर, बरियातू और डोरंडा इलाके में महिलाओं से चेन छिनतई की कई घटनाएं सामने आई थीं. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई थी. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह के कुछ सदस्य रिंग रोड के पास चुट्टू इलाके में मौजूद हैं. पुलिस को शक था कि वे किसी वारदात की तैयारी में हैं. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी.


पुलिसकर्मी की पिस्टल लेकर भागने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान रंगीला को पकड़ लिया गया था. इसी दौरान उसने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीन ली और वहां से भागने लगा. पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देखकर रंगीला ने पुलिस टीम पर दो से तीन राउंड फायरिंग की. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. फायरिंग में रंगीला के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया. पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

भाग रहे दो साथी भी पकड़े गए
मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो अन्य सदस्य भी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.

चेन छिनतई की कई घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ में रांची में हाल के दिनों में हुई चेन छिनतई की कई घटनाओं के बारे में जानकारी मिल सकती है. पुलिस लूटे गए आभूषणों की बरामदगी को लेकर भी जांच कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

TAGS
digitalwithsandip.com