Jamshedpur News: पोटका के हाता चौक पर दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर

Jamshedpur News: पोटका के हाता चौक पर दो मालवाहक ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायल चालक की पहचान गिरीश

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: पोटका के हाता चौक पर दो मालवाहक ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायल चालक की पहचान गिरीश प्रसाद के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पोटका पुलिस की मदद से घायल चालक को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गिरीश प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.


दूसरा ट्रक चालक वाहन लेकर फरार
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दूसरे ट्रक का चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. फरार ट्रक के कारण दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद पोटका पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार ट्रक और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है.

TAGS
digitalwithsandip.com