Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Bihar Election 2025: JMM ने लिया बड़ा फैसला‚ बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन से अलग चुनाव लड़ेगी

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा की कि इस बार JMM गठबंधन से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी। भट्टाचार्य ने बताया कि JMM ने बिहार की

Facebook
X
WhatsApp
Bihar Election 2025: JMM ने लिया बड़ा फैसला‚ बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन से अलग चुनाव लड़ेगी

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने घोषणा की कि इस बार JMM गठबंधन से अलग होकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ेगी।

भट्टाचार्य ने बताया कि JMM ने बिहार की चकई, धमगाहा, मोहनी, कटोरिया, जमुई और मनिहारी विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी ने महागठबंधन के सहयोगी दलों, विशेषकर राजद और कांग्रेस, के साथ सम्मानजनक समन्वय की कोशिश की थी, लेकिन अब संगठन अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगा।

JMM ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इसमें शामिल हैं — मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, स्टीफन मरांडी, दीपक बिरुवा, मिथलेश ठाकुर, विजय हांसदा, हेमलाल मुर्मू, मोहम्मद ताजुद्दीन, उदय शंकर सिंह और सुंदिव्य कुमार सोनू।

भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार की सियासी जंग अब “बहुमुखी लड़ाई” बन चुकी है, जहां NDA और महागठबंधन दोनों के भीतर विरोधाभास और आंतरिक टकराव हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि परिस्थिति अनुकूल रहने पर JMM 10 सीटों तक अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

भट्टाचार्य ने जोर देकर कहा कि “हमने बिहार से झारखंड अलग राज्य बनाया। अब बिहार के दलित, आदिवासी और वंचित समाज गुरुजी (शिबू सोरेन) के विचारों से जुड़ चुके हैं। ये लड़ाई अब सम्मान और स्वाभिमान की है।” उन्होंने यह भरोसा जताया कि JMM के उम्मीदवार मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाकर राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।

TAGS
digitalwithsandip.com