Jharkhand High Court\रांची: झारखंड हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान को झारखंड हाईकोर्ट का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्वीकृति देते हुए अधिसूचना जारी कर दी है।जस्टिस चौहान एक अनुभवी और न्यायप्रिय न्यायाधीश माने जाते हैं।
उनका अब तक का न्यायिक करियर अनुशासन, दक्षता और संवेदनशीलता का प्रतीक रहा है। शिमला में स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई पूरी की।
अब जब वे झारखंड जैसे विविध सामाजिक और भौगोलिक संरचना वाले राज्य में न्यायपालिका की बागडोर संभालने जा रहे हैं, तो न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता, दक्षता और न्याय के प्रति आम जनता का भरोसा और गहरा होने की उम्मीद की जा रही है।
झारखंड जैसे राज्य में, जहां जनजातीय अधिकार, भूमि विवाद, खनिज संपदा और सामाजिक न्याय जैसे विषय न्यायिक प्राथमिकता में रहते हैं, वहां जस्टिस चौहान का अनुभव राज्य की न्याय व्यवस्था को नई दिशा देने में सहायक हो सकता है।