Jharkhand ambulance Strike \जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ की इकाई) द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष कैंडल मार्च निकाला गया।
कर्मचारी वर्षों से नियुक्ति पत्र, वेतन भुगतान में पारदर्शिता, ईपीएफ और ईएसआई जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें इनका लाभ नहीं मिला है।108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी पिछले 8 वर्षों से राज्य में सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके न उन्हें स्थायी नियुक्ति दी गई, न ही स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की कोई सुविधा।
कर्मचारियों का आरोप है कि खराब एम्बुलेंस जबरन चलवाई जाती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।थक-हार कर अब संघ ने 28 जून को राजधानी रांची स्थित राजभवन के समक्ष एक दिवसीय महा धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।