Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में 23 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अजीत चंद्रन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 8 में 23 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. मृतक की पहचान अजीत चंद्रन के रूप में हुई है. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है.

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया

मिली जानकारी के अनुसार, अजीत खाना खाने के बाद रात में सोने चला गया था. कुछ देर बाद उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो वह फंदे से लटका मिला. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर टिनप्लेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस विभाग में कार्यरत हैं पिता

बताया गया है कि अजीत के पिता बसंत कुमार पासवान जमशेदपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. अजीत कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

लंबे समय से मानसिक तनाव में होने की बात

रिपोर्ट के अनुसार, अजीत पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था. हालांकि, उसके तनाव की वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. घटना के बाद परिजन फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी.

TAGS
digitalwithsandip.com