Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर में एक मजदूर की आग में झुलसने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है. घटना गुरुवार रात की है. जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद संजय घर से बाहर

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी में पत्नी से विवाद के बाद मजदूर ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर में एक मजदूर की आग में झुलसने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है. घटना गुरुवार रात की है. जानकारी के अनुसार, पत्नी से विवाद के बाद संजय घर से बाहर निकला और खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.

लोगों ने कंबल और पानी से बुझाई आग
आग लगने के बाद शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले. स्थानीय लोगों और परिजनों ने पानी और कंबल की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, तब तक संजय बुरी तरह झुलस चुका था. उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के अनुसार, संजय करीब 70 प्रतिशत तक जल गया था.

नशे में घर लौटने के बाद हुआ था विवाद
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, संजय पेंट-पुट्टी का काम करता था. वह नशे का भी आदी था. बताया जा रहा है कि गुरुवार रात वह नशे में घर लौटा था. इसी बात को लेकर पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ. इसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर निकल गया और खुद को आग लगा ली.

परिवार में पत्नी और दो बच्चे
संजय अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता सदस्य था. उसके दो बच्चे हैं. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com