Jamshedpur News: 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में डांडिया रास महोत्सव, प्रतियोगिताओं के साथ मिलेगा मनोरंजन का मौका

Jamshedpur News: त्योहारी सीजन में शहरवासियों को डांडिया और गरबा का आनंद देने के लिए तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस की ओर से डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में होगा. आयोजक तुषार दास गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में डांडिया और गरबा

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: त्योहारी सीजन में शहरवासियों को डांडिया और गरबा का आनंद देने के लिए तुषार इवेंट और सिल्वर क्रिएशंस की ओर से डांडिया रास महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम 15 अक्टूबर को बाराद्वारी मैदान में होगा. आयोजक तुषार दास गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में डांडिया और गरबा के गानों पर लोग जमकर डांस कर सकेंगे. कार्यक्रम को परिवार के साथ मनोरंजन करने के लिहाज से तैयार किया गया है.

डांडिया डांसर और बेस्ट ड्रेस की प्रतियोगिता
महोत्सव में कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी. इसमें बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ड्रेस मेल, बेस्ट ड्रेस फीमेल और बेस्ट कपल प्रतियोगिता शामिल है. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे.

खान-पान और पारंपरिक कला के स्टॉल
कार्यक्रम स्थल पर खाने-पीने के सामान के साथ पारंपरिक कलाकृतियों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे. लोगों को मनोरंजन के साथ अलग-अलग तरह के व्यंजनों और कला से जुड़ी चीजें भी देखने को मिलेंगी. आयोजक तुषार दास गुप्ता ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य शहरवासियों को सुरक्षित और पारिवारिक माहौल में डांडिया का आनंद देने का है.

पास से मिलेगा कार्यक्रम में प्रवेश
डांडिया नाइट में प्रवेश पास के जरिए होगा. पास आयोजकों से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकेगा. आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है. प्रेस वार्ता में तुषार इवेंट के तुषार दास गुप्ता के अलावा आदित्य सिंह, स्वाती सिंह, तृषा सिंह और रंजीत सिंह मौजूद रहे.

TAGS
digitalwithsandip.com