Jamshedpur News: स्वर्णरेखा घाट पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Jamshedpur News: जितिया पर्व के दौरान शनिवार की शाम मानगो के गांधी घाट में हुए हादसे के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.इस दौरान बन्ना गुप्ता ने लापता बच्ची की तलाश में जुटे

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur News: जितिया पर्व के दौरान शनिवार की शाम मानगो के गांधी घाट में हुए हादसे के बाद पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्णरेखा घाट पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.इस दौरान बन्ना गुप्ता ने लापता बच्ची की तलाश में जुटे गोताखोरों से भी मुलाकात की. उन्होंने गोताखोरों के प्रयास की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग किया.

हादसे के दौरान एक बच्ची की जान बचाने वाले युवक से भी बन्ना गुप्ता मिले. उन्होंने युवक को 5,000 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. जितिया पर्व के दिन हुए इस हादसे के बाद से परिवार और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है. लापता बच्ची की तलाश अभी जारी है.

TAGS
digitalwithsandip.com