Jamshedpur News: मानगो में कचरे पर भड़का गुस्सा, विधायक सरयू राय ने निगम कार्यालय के बाहर फेंक दिया कूड़ा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में महीनों से जमा कचरे की सफाई नहीं होने पर विधायक सरयू राय, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. सभी लोग बागान शाही मुर्दा मैदान से कचरा उठाकर मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहां गेट के बाहर कूड़ा डाल

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: मानगो में कचरे पर भड़का गुस्सा, विधायक सरयू राय ने निगम कार्यालय के बाहर फेंक दिया कूड़ा

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में महीनों से जमा कचरे की सफाई नहीं होने पर विधायक सरयू राय, वार्ड पार्षदों और स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध जताया. सभी लोग बागान शाही मुर्दा मैदान से कचरा उठाकर मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे और वहां गेट के बाहर कूड़ा डाल दिया. यह मामला मानगो के सात नंबर रोड स्थित बागान शाही मुर्दा मैदान का है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण मैदान में कचरे का ढेर लगा था.

शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सफाई
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कचरे से आसपास के इलाकों में दुर्गंध फैल रही थी. लोगों को बीमारियां फैलने का डर भी सता रहा था. इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई थी. विधायक सरयू राय ने भी अधिकारियों को सफाई कराने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद कचरा नहीं हटाया गया.

खुद कचरा उठाकर निगम कार्यालय पहुंचे लोग
लगातार अनदेखी से नाराज विधायक, पार्षद और स्थानीय लोगों ने खुद ही कचरा उठाने का फैसला किया. इसके बाद सभी कूड़ा लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और बाहर फेंक दिया. इस दौरान लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए.

जनता के सवालों का जवाब कौन देगा?
विधायक सरयू राय ने कहा कि क्षेत्र के लोग सफाई नहीं होने को लेकर उनसे जवाब मांग रहे हैं, जबकि शिकायतों के बावजूद नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. वहीं, पार्षदों का आरोप है कि कई बार समस्या की जानकारी देने के बाद भी कचरे का उठाव नहीं कराया गया. इस घटना के बाद मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था और अधिकारियों के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं.

TAGS
digitalwithsandip.com