Jamshedpur Breaking: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, उडीपी रेस्टोरेंट फायरिंग के दो शूटर घायल

Jamshedpur Breaking: सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुबह करीब 3:30 बजे हुई इस घटना में दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है. दोनों को इलाज

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Breaking: सोनारी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, उडीपी रेस्टोरेंट फायरिंग के दो शूटर घायल

Jamshedpur Breaking: सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट के पास बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. सुबह करीब 3:30 बजे हुई इस घटना में दो अपराधियों को गोली लगी है. दोनों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है. दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हथियार बरामद करने पहुंची थी पुलिस टीम
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में शामिल थे. पुलिस ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें पूछताछ और हथियार बरामद करने के लिए जमशेदपुर लाया गया था. बुधवार अहले सुबह पुलिस टीम दोनों आरोपियों को सोनारी के फागु बाबा श्मशान घाट लेकर पहुंची. आरोपियों ने पुलिस को वह जगह बताई, जहां उन्होंने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल छिपाने की बात कही थी.

पिस्टल निकालकर पुलिस पर की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, हथियार बरामद करने के दौरान दोनों आरोपियों ने उसी पिस्टल को उठा लिया. इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों आरोपियों के निचले हिस्से में गोली मारी. गोली लगने के बाद दोनों घायल हो गए. पुलिस ने मौके से हथियार जब्त कर लिया.

एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घटना की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब और सिटी एसपी ललित मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

उडीपी रेस्टोरेंट फायरिंग से जुड़ा है मामला
पुलिस के अनुसार, अजीत मंडल और मोहन यादव पर सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडीपी रेस्टोरेंट में फायरिंग करने का आरोप है.
इस घटना में रेस्टोरेंट में बैठे चार लोगों को गोली मारी गई थी.
दोनों आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस जमशेदपुर लेकर आई थी. अब हथियार बरामदगी के दौरान फागु बाबा श्मशान घाट के पास दोनों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई.

TAGS
digitalwithsandip.com