Dalma Elephant Birthday Celebration: दलमा में हाथियों का अनोखा जन्मदिन, 21 साल की रजनी और बादल का पहला बर्थडे मनाया गया

Dalma Elephant Birthday Celebration: सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित दलमा वन क्षेत्र में बुधवार को हाथियों का अनोखा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया. हथिनी रजनी ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया, जबकि हाथी बादल का यह पहला जन्मदिन था. समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं. माकुलाकोचा चेकपोस्ट पर हुआ

Facebook
X
WhatsApp
Dalma Elephant Birthday Celebration: दलमा में हाथियों का अनोखा जन्मदिन, 21 साल की रजनी और बादल का पहला बर्थडे मनाया गया

Dalma Elephant Birthday Celebration: सरायकेला-खरसावां के चांडिल स्थित दलमा वन क्षेत्र में बुधवार को हाथियों का अनोखा जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया. हथिनी रजनी ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया, जबकि हाथी बादल का यह पहला जन्मदिन था. समारोह में ईचागढ़ विधायक सविता महतो भी शामिल हुईं.

माकुलाकोचा चेकपोस्ट पर हुआ आयोजन
जन्मदिन समारोह के लिए माकुलाकोचा चेकपोस्ट को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. कार्यक्रम में विधायक सविता महतो के अलावा डीएफओ सवा आलम अंसारी, एमबीएनएस कॉलेज के अध्यक्ष विवेक सिंह और डायरेक्टर अनूपा सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

रजनी और बादल के लिए तैयार हुआ खास केक
समारोह में हथिनी रजनी के लिए 20 पाउंड और बादल के लिए 11 पाउंड का विशेष केक तैयार किया गया था. अतिथियों ने केक काटकर दोनों हाथियों का जन्मदिन मनाया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने ‘हैप्पी बर्थडे रजनी’ और ‘हैप्पी बर्थडे बादल’ के नारे लगाए. बच्चों के उत्साह से कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

विधायक ने दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
विधायक सविता महतो ने रजनी और बादल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लोगों से वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वन्यजीव प्राकृतिक संतुलन का अहम हिस्सा हैं. इनके संरक्षण के लिए सभी लोगों का मिलकर प्रयास करना जरूरी है. दलमा में आयोजित यह अनोखा समारोह सिर्फ जन्मदिन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे गया.

TAGS
digitalwithsandip.com